गोरौल: गोरौल प्रखंड में पैक्स चुनाव का मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न, नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई
गोरौल प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में पैक्स चुनाव का मतगणना कार्य शनिवार को 11 बजे रात्रि मे शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को समर्थकों ने माला पहनाकर को बधाई दिया। वही बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी उदय कुमार ने नवनिर्वाचित पक्ष अध्यक्षों को जीत का प्रमाण पत्र दिया। मतगणना के दौरान गोदाम थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे।