गोरौल: NH 22 पर हरशेर गांव के निकट बाइक की टक्कर से एक युवक घायल, सीएचसी गोरौल में भर्ती
हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 पर हरसेर गांव के निकट बुधवार को चार बजे दिन मे बाईक के ठोकर से एक युवक जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगो ने इलाज के लिये सीएचसी गोरौल में भर्ती कराया जहाँ डॉ. ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जख्मी व्यक्ति खतरे से बाहर हैं।