गोरौल: गोरौल प्रखंड में 10 पंचायतों के 24 मतदान केंद्रों पर लगभग 68 प्रतिशत मतदान हुआ, शांतिपूर्ण माहौल में पैक्स चुनाव संपन्न
गोरौल प्रखंड के 10 पंचायतों के 24 मतदान केंद्र पर लगभग 68 प्रतिशत मतदान के साथ शांतिपूर्ण माहौल में पैक्स चुनाव संपन्न हो गया। गोरौल प्रखंड परिसर में बने ब्रजगृह में शुक्रवार को शाम 7 बजे पुलिस सुरक्षा के बीच मत पेटी को सुरक्षित रखा गया हैं। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी उदय कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह 8:00 बजे से मतगणना कार्य शुरू होगा।