देहरादून: Dehradun में आने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर, अब बाइक और स्कूटी किराए पर लेकर कर सकेंगे शहर की सैर
शहर में आने वाले पर्यटकों को अब आसपास के इलाकों में घूमने के लिए जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। रेलवे ने ''न्यू एंड इनोवेटिव नान फेयर रेवेन्यू स्कीम'' के तहत ''बाइक आन रेंट योजना'' शुरू की है..रेलवे स्टेशन परिसर के सामान्य श्रेणी टिकट केंद्र के बगल में मौजूद काउंटर से पर्यटक किराए पर 24 घंटे के लिए बाइक व स्कूटी लेकर आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं।