देहरादून: राज्यपाल से समय ना मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने राजभवन के बाहर दिया धरना
राज्यपाल से समय न मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का राजभवन देहरादून के बाहर विरोध के लिए पहुंचे इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि उत्तराखंड में पंचायत चुनावों में अनियमितताओं और राज्य निर्वाचन आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था।