कोलेबिरा: गाय को बचाने के प्रयास में दो ट्रेलर टकराए, बड़ा हादसा टला
शनिवार सुबह 10 बजे नवाटोली राज होटल के समीप कोलेबिरा-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर दो ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। सड़क पर अचानक गाय आ जाने से आगे चल रहे ट्रेलर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे पीछे वाला ट्रेलर उससे जा भिड़ा। हादसे में पीछे वाले ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक व सह-चालक सहित सभी लोग सुरक्षित रहे।