कानपुर: रेल बाजार के सुजानगंज रेलवे ट्रैक पर मिला अमेठी के युवक का शव, बड़े भाई ने जताई हत्या की आशंका
रेल बाजार के सुजातगंज रेलवे ट्रैक पर अमेठी के एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मृतक का नाम जोगिंदर था वह लखनऊ में आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करता था। जांच के दौरान सामने आया कि मौत से पहले युवक के खाते से दो बार ट्रांजैक्शन भी हुआ था।वही परिवार के लोगों ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे रेल बाजार थाने में हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।