गभाना: गभाना पुलिस ने युवती का अपहरण कर होटल में दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
गभाना थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुरुवार को दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राधा किशन ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया था।