हरसूद: मक्का से भरी पिकअप ने माताजी मंदिर की दीवार को क्षतिग्रस्त किया
Harsud, Khandwa | Oct 21, 2026 मंगलवार रात 10 बजे के लगभग मक्का फसल से भरी पिकअप ने कृषि उपज मंडी हरसूद मार्ग पर स्थित माताजी मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त कर दी। वह तो गनीमत या रही कि उस वक्त उस क्षेत्र में कोई मौजूद नहीं था नहीं तो हादसा बड़ा हो सकता था। पिकअप वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी की दीवार का मलवा दूर तक फैल गया था।