अनूपपुर: ग्राम कांसा के टिकरीटोला में खेलते हुए दो वर्षीय बालक कुएं में गिरा, डूबने से हुई मौत
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कांसा के टिकरीटोला में रविवार दोपहर घर के पास खेलते समय कुएं में गिरने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत कांसा के वार्ड क्रमांक 13 निवासी चोखेलाल सिंह का दो वर्षीय पुत्र वीर सिंह अपनी चार वर्षीय बहन सुनैना सिंह और दादी फूलबाई सिंह के साथ गया हुआ था ।