सासनी: गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला को पड़ा भारी, पड़ोसी महिलाओं ने की मारपीट, पुलिस ने कराया मेडिकल
Sasni, Hathras | Jun 26, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के गांव सलेमपुर में गाली-गलौज का विरोध करना एक महिला पूजा पत्नी जयपाल को भारी पड़ गया। पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति महिला से गाली-गलौज कर रहा था। महिला ने गाली-गलौज का विरोध किया तो पड़ोसी के घर की दो महिलाओं ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित महिला का इलाका पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण करा मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।