लोहरदगा: लोहरदगा में 5 फीट लंबे सांप से दहशत, रेस्क्यू कर दीवार तोड़कर सुरक्षित निकाला, जंगल में छोड़ा
लोहरदगा जिले के उदरंगी गांव में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब खुर्शीद अंसारी के घर में गुरुवार को करीब 5 फीट लंबा सांप घुस गया। सांप के खौफ से आसपास के लगभग 20 घरों के लोग दहशत में आ गए और उसे मारने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान सम्पूर्ण भारत के ब्यूरो चीफ शकील अहमद ने मौके पर पहुंचकर बहादुरी का परिचय दिया। सूचना मिलते ही वह महज 15 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचे