नवाबगंज: बाराबंकी के मेधावियों का सम्मान, UP बोर्ड के टॉपर्स को मिला पुरस्कार और आर्थिक सहायता; राज्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला
बाराबंकी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित इस सम्मान समारोह में जिले के होनहार विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मान और प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।