हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में हाईवे के अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा, हाईवे के मध्य दोनों तरफ 55 फीट जगह हुई चिन्हित
सुमेरपुर कस्बे के अंदर नेशनल हाईवे में हुए अतिक्रमण को हटाने को लेकर शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर जमकर गरजा। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में नगर पंचायत एवं एनएचएआई की टीम ने नापजोख करके हाईवे के मध्य से दोनों तरफ 55 फीट के अंदर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इससे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया है। कस्बे के मध्य से गुजरे