घट्टिया: नारियल बेचने वाले हिरालाल की मौत का सच आया सामने, दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Ghatiya, Ujjain | Jun 20, 2026 भैरवगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत कालियादेह महल स्थित बावनकुण्ड में हुई हिरालाल केवट की संदिग्ध मौत के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना और साक्ष्यों के आधार पर दो मुख्य आरोपियों, दिलीप उर्फ दद्दे और मुकेश केवट को अभिरक्षा में ले लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि 18 ज