कन्नौज: PSM डिग्री कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, मंत्री असीम अरुण रहे मौजूद
कन्नौज में संगठनात्मक मजबूती और विकास को लेकर बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत शहर के पी.एस.एम. डिग्री कॉलेज में होने जा रही है, जो दो दिवसीय रहेगा। इस कार्यक्रम में चार मंडलों के कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे और सात अलग-अलग वर्गों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।