बिंदकी: जवाहरपुर गांव में घर के अंदर युवक को सांप ने काटा, गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र के जवाहरपुर गांव में सतीश उम्र 28 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश को घर के अंदर सांप ने काट लिया। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए शुक्रवार की रात करीब 9 बजे भर्ती कराया गया। इस मामले में परिजनों ने बताया कि सतीश घर के अंदर काम कर रहे थे तभी अचानक पैर में सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।