नौगढ़: जयमोहनी पैमाइश के दौरान विवाद, तीन लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने का मुकदमा दर्ज
नौगढ़ थाना क्षेत्र में जमीन की पैमाइश के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता रीता देवी का आरोप है कि बलदाऊ, विरजना और शारा ने गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी दी तथा जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। आज शनिवार शाम 05 बजे मामले. में पुलिस द्वारा बताया गया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।