धरहरा: माताडीह पंचायत में विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक नचिकेता मंडल ने कई योजनाओं का किया उद्घाटन, हर गांव तक मूलभूत सुविधाए
धरहरा प्रखंड की माताडीह पंचायत में सोमवार को जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल ने जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को कई सौगातें दीं। इस दौरान उन्होंने दशरथी गांव सहित बरमनी, बिलोखर, आदिवासी टोला, बरमसिया, काली स्थान और लकड़ीहार गांव का दौरा कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया।