बख्तियारपुर: नीतीश कुमार के 10वीं बार CM बनने पर बख्तियारपुर स्थित पैतृक आवास पर केक काटकर मनाई गई खुशी
20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार के 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही प्रदेश भर में जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसी कड़ी में बख्तियारपुर स्थित सीएम आवास पर जदयू के वरिष्ठ नेता राजकुमार राजू ने NDA नेताओं और समर्थकों के साथ पटाखे छोड़ केक काटकर और मिठाइयाँ बांटकर खुशी मनाई।