सिमरी: सिमरी थाना पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्कर को गायों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
Simri, Buxar | Apr 8, 2026 सिमरी थाना पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम करीब 5 बजे नियाजीपुर बगीचा के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया युवक 18 वर्षीय चुनमुन कुमार है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और गाड़ी चालक के रूप में काम करता है। पुलिस पूछताछ में चुनमुन ने बताया कि वह केवल वाहन चलाता है।