ठाकुरगंगटी: ठाकुर गंगटी बिजली ग्रिड का ट्रांसफार्मर खराब, अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग परेशान
ठाकुर गंगटी प्रखंड मुख्यालय चौक के निकट स्थित बिजली ग्रिट के मुख्य बड़े ट्रांसफार्मर में 19 मई मंगलवार को 3:00 बजे खराबी आ जाने के कारण अनियमित रूप से बिजली आपूर्ति की जा रही है।जिससे कि ग्रामीण उपभोक्ताओं को कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छोटा ट्रांसफार्मर कई माह पूर्व खराब हो चुका है।इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को बिजली कर्मियों द्वारा दे दी गई थी