सतबरवा: नालसा डॉन योजना को लेकर सतबरवा के सुदूरवर्ती गांव फुलवरिया में जागरूकता कैम्प का आयोजन
90 दिवसीय गहन जागरूकता व आउटरीच प्रोग्राम के तहत शनिवार को सतबरवा प्रखंड के फुलवरिया गांव में नशा मुक्त समाज निर्माण को ले जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया।इस मौके पर एल ए डी सी के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि युवाओ को नशे की लत से दूर रखने और जागरूक बनाने के उद्देश्य से नालसा द्वारा संचालित डॉन 2025 योजना संचालित किया गया हैं।