भाजपा पार्षदों ने मंगलवार को नगर परिषद में रोड रिपेयरिंग व नाली क्रॉस टेंडरों में अनियमितताओं का आरोप लगाया। पार्षदों ने एडीएम संतोष मीणा को ज्ञापन सौंपकर कार्यों की जांच कराने और भुगतान रोकने की मांग की। बताया गया कि हालिया बारिश के बाद 25-25 लाख के दो टेंडर जारी किए गए, लेकिन धरातल पर काम नहीं हुआ।