सदर: लक्सा में हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया
वाराणसी में रविवार को हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव ने अपने घर के कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लिया। लक्सा पुलिस मौके पर सूचना मिलने के बाद पहुंची और उसे कबीरचौरा अस्पताल ले आई लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर अनिल यादव को मानसिक उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। हिस्ट्रीशीटर के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।