घोड़ाडोंगरी: सारणी: नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे से ही सारणी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे आदिवासी गीत की धुन पर अपने साथियों के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देखते ही देखते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया और विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर खूब साझा किया जा रहा है।