राजेंद्र प्रसाद वार्ड में शासकीय आयुर्वेद जिला चिकित्सालय के तत्वाधान में गुरुवार 5 बजे निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 126 रोगियों 93 महिला, 33 पुरुष ने लाभ प्राप्त किया। रोगियों को निःशुल्क जाँच, परामर्श और औषधि वितरण के साथ आयुर्वेदीय आहार व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई।