संडीला: कछौना के हथोड़ा-त्योंना कला मार्ग की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, काम रोककर किया प्रदर्शन
कछौना के हेमन खेड़ा समेत आसपास के दर्जनों ग्रामीणों ने स्थानीय सड़क मरम्मत पर ठेकेदार और विभाग की मनमानी के विरोध में काम रोक दिया और जोरदार प्रदर्शन किया।आरोप है कि डेढ़ करोड़ के लगभग के अनुमानित काम में गड्ढों में पत्थर डालने की बजाय मिट्टी भरी जा रही है और पुरानी सड़क को जेसीवी से खोदकर उसी पर मोटे पत्थरों पर असंगत तरीके से डामर चढ़ाया जा रहा है।