केराकत: हरिहरपुर मार्ग भगवान कीनाराम तपोभूमि पर जाने वाले सड़क मार्ग पर स्वच्छ भारत अभियान की उड़ाई जा रही है धज्जियां, भरा पानी
चंदवक स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवान किनाराम तपोभूमि हरिहरपुर मार्ग जाने वाली सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। नाली की साफ सफाई ना होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाकर गांव व गली मोहल्ला में साफ-सफाई पर जोर शोर से ध्यान दे रही है वहीं क्षेत्र के जिम्मेदार लोग मौन है।