केराकत: खर्गसेनपुर गांव में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में सेक्टर कैडर बैठक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
खर्गसेनपुर गांव में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में सेक्टर कैडर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने को लेकर मंथन कर लोगों को जागरूक किया गया। यह बैठक खर्गसेनपुर गांव में सेक्टर कैडर गामा प्रसाद के घर पर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में संग्राम भारती जिला अध्यक्ष बसपा जौनपुर रहे।