केराकत: बेहड़ा गांव में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में कैडर कैंप समीक्षा बैठक कार्यक्रम हुआ आयोजित, लोगों को किया गया जागरूक
केराकत तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बेहड़ा गांव में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में कैडर कैंप समीक्षा बैठक कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान यह भी बताया गया कि यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशानुसार बसपा के तत्वावधान में कैडर कैम्प समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष बसपा संग्राम भारती के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।