केराकत: बगेरवा गांव के पास दो बाइकों की हुई टक्कर, हाईस्कूल का पेपर देने जा रहे चार छात्र हुए घायल; दो की हालत गंभीर
चंदवक थाना क्षेत्र के बगेरवा गांव के समीप दो बाइकों की टक्कर से चार छात्र घायल हो गये हैं। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी डोभी ले जाया गया। यहां दो छात्रों की हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टरों की टीम ने वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।