केराकत: पसेवा व बेलांव गांव से थाना केराकत पुलिस टीम ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चालान कर भेजा गया न्यायालय
जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध व अपराधियों तथा वांछित वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के तहत थाना केराकत पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त विनोद निषाद पुत्र सुदामा निषाद निवासी पसेवा थाना केराकत व अखिलेश नागर पुत्र विजेंद्र नागर निवासी बेलांव को गिरफ्तार किया है और चालान कर न्यायालय भेजा गया है।