नवाबगंज: बाराबंकी में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, मंत्री सतीश शर्मा ने किया ध्वजारोहण
बाराबंकी में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा और जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया।