भदोही: लाठियां के तालाब में डूबकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के लाठियां में तलब में नहाने के दौरान एक युवक की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीण उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बारे में बताया गया कि चौहान बस्ती के पास बने तलम में बसंतपुर निवासी विशाल अपने दोस्त के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान वह डूबने लगा। ग्रामीणों ने तालाब से निकला लेकिन उसकी मौत हो गई।