मंदसौर जिले के कई क्षेत्रों में बारिश, गरोठ में रावण का पुतला भीगा
मंदसौर। जिले के कई क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश का दौर देखने को मिला। गरोठ क्षेत्र में करीब 15 मिनट से रिमझिम बारिश हो रही है। बारिश के चलते दशहरा मैदान में दशानन रावण का खड़ा पुतला भीग गया। फिलहाल पुतले को बारिश से बचाने के लिए किसी तरह की व्यवस्था नजर नहीं आई। ऐसे में बारिश का असर दशहरा आयोजन की तैयारियों पर पड़ने की आशंका है। अब मौसम साफ होने का इंतजार है।