खलीलाबाद: परसा झकरिया में नए कोटेदार की नियुक्ति की मांग, ग्रामीणों ने डीएम से चुनाव कराने की गुहार लगाई
ग्राम पंचायत परसा झकरिया, विकास खंड बघौली के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर रिक्त कोटेदार के पद पर शीघ्र चुनाव कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व कोटेदार के निधन के बाद दूसरे गांव से राशन वितरण होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने जनहित में नए कोटेदार की नियुक्ति कराने की मांग की है।