झांसी: सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय में उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन, उठाई आवाज
Jhansi, Jhansi | Jul 4, 2025 नगर निगम प्रांगण, झांसी में शुक्रवार को सफाई मजदूर संघ, जिला शाखा के तत्वावधान में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। संघ का आरोप है कि कुछ पार्षदों और सफाई निरीक्षकों द्वारा सफाई कर्मचारियों का लगातार उत्पीड़न और भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिससे वे ये कदम उठाने पर मजबूर हुए हैं।