झांसी: बरुआसागर में 3 दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम, मौके पर पहुंची पुलिस
Jhansi, Jhansi | Jul 3, 2025 बरुआसागर कस्बे में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान महिलाओं ने गुरुवार को मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की। बरुआसागर की महिलाएं, जो भीषण गर्मी में बिजली न होने से पेयजल और अन्य दैनिक कार्यों में भारी कठिनाई का सामना कर रही हैं।