धार: बरमंडल क्षेत्र में किसानों के खेतों से विद्युत केबल की चोरी का मामला, भाकियू जिला महासचिव ने की करवाई की मांग
Dhar, Dhar | Mar 21, 2025 बरमंडल क्षेत्र में किसानों के खेतो से हो रही केबल चोरी के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव जीवन पाटीदार ने चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव जीवन पाटिदार ने एक वीडियो जारी कर चोरी के वारदात की जानकारी देते हुए कहा कि चोरों द्वारा केबल चोरी कर किसानों का हजारों रुपये का नुकसान किया हैं।