धार: धार जिले के ग्रामीण इलाकों में शीतला सप्तमी पर खेली गई होली, रिंगनोद में निकली रंगारंग गैर
Dhar, Dhar | Mar 21, 2025 धार जिले के ग्रामीण अंचलों में आज शुक्रवार को शीतल सप्तमी के अवसर पर होली खेली गई। इस दौरान अनेक गांवों में फाग यात्रा व गैर भी निकाली गई। धार जिले के ग्राम रिंगनोद में शीतला सप्तमी के मौके पर ग्रामीणों ने होली खेली। यहां रंगों में सराबोर हर कोई नजर आया। वही रंगारंग गैर भी निकाली गई।