कांके: लालपुर थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Apr 4, 2026 लालपुर थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार सुबह करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए एदलहातु निवासी विक्की कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। जिसके बाद में उसके साथी किशन कुजूर को भी गिरफ्तार कर लिया गया