परासिया थाना परिसर में होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम शुभम यादव ने की। शुक्रवार को चार बजे तक चली बैठक में पर्वाे को सौहाद्रपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों को होलिका दहन, धुरेड़ी तथा रमजान के दौरान आपसी भाईचारा एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की समझाइश दी गई।