कहरा: DEO कार्यालय में BPSC टीआरई 2 द्वारा नवनियुक्त अध्यापक का बायोमैट्रिक आधार का सत्यापन जारी, 181 अध्यापक का हुआ सत्यापन
Kahara, Saharsa | Feb 16, 2024 जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में बीपीएससी टीआरई 2 द्वारा नवनियुक्त विद्यालय अध्यापक के बायोमैट्रिक आधार का सत्यापन कार्य जारी है।आज 181 विद्यालय अध्यापक के बायोमैट्रिक आधार का सत्यापन संपन्न हुआ। बीपीएससी द्वारा दूसरे चरण के तहत जिले में कुल 1187 विद्यालय अध्यापक को अनुशंसित किया गया था, जिनका अभी बायोमैट्रिक आधार का सत्यापन जारी है।