कहरा: कहरा प्रखण्ड RTPS काउंटर पर आवासीय आय प्रमाणपत्र बनाने वालों की उमड़ी भीड़, स्वरोजगार योजना के तहत लोन के लिए देंगें आवेदन
Kahara, Saharsa | Feb 15, 2024 आज कहरा प्रखंड स्थित आरटीपीएस काउंटर पर आवासीय, आय प्रमाणपत्र बनाने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।दरअसल लघु उद्यमी स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा दो लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा के आलोक में आवेदक को पहले आवासीय और आय प्रमाणपत्र संलग्न करना है।यही वजह है कि आवेदक आज आरटीपीएस काउंटर पर आवासीय और आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए इकट्ठा हुए हैं।