अशोक नगर: अशोकनगर में झमाझम बारिश राहत की फुहार खेतों में लौटी हरियाली किसानों के चेहरे खिले
अशोकनगर जिले में झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से खरीफ फसलों को नया जीवन मिला है और खेतों में नमी लौट आई है। बुधवार सुबह 9 बजे से जिलेभर में बारिश का दौर जारी रहा। मंगलवार से बुधवार सुबह तक औसतन 3.25 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि अशोकनगर में 6 और ईसागढ़ में 7 मिलीमीटर बारिश हुई।