पटना ग्रामीण: खाजेकलां थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले में हथियार के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
खाजेकलां थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो सामने आया था जिसमें युवा हथियार से फायरिंग कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से एक देशी पिस्टल, दो देसी कट्टा, एक मैगजीन और 15 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।