बाढ़: बाढ़ के गौरक्षिणी के पास स्कूल जा रही शिक्षिका को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा,गंभीर हालत में पटना रेफर, चालक फरार
Barh, Patna | Jul 10, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के गौरक्षिणी के पास शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से स्कूल जा रही एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई,जबकि चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। घायल शिक्षिका की पहचान वंदना कुमारी पति गोपाल पंडित बनारसी घाट निवासी के रूप में की गई है। पीड़ित को पटना रेफर किया गया है।