कांके: डोरण्डा थाना क्षेत्र में बंद घर में चोरी करने वाले छह अपराधी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
Kanke, Ranchi | May 15, 2026 डोरण्डा थाना क्षेत्र स्थित बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले छह अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, वहीं नाबालिग को निरुद्ध किया गया। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, कई मोबाइल फोन तथा चोरी के जेवर की खरीद-बिक्री से संबंधित चैट बरामद किए हैं।