खिजरसराय: अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस ने जेल भेजा
खिजरसराय थाना क्षेत्र के बेलदारी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर साबा दो लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाया था। इसकी जानकारी देते हुए खिजरसराय थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने सोमवार की शाम 7 बजे बताया कि बेलदारी गांव से साबा दो लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार सनी चौहान को सोमवार को जेल भेज दिया गया है।